{"_id":"5a64de4c4f1c1b7c268b59ba","slug":"141516559948-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेनू थापन बनी जिला संयोजिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेनू थापन बनी जिला संयोजिका
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना । धर्म जागरण समन्वय धर्म रक्षा समिति की ओर से आयोजित भारत माता पूजन दिवस कार्यक्रम में हुई पूजा में महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मातृ जागरण समिति की विभाग संयोजिका डॉ. सारंगा देव असीम ने नगीना निवासी रेनू थापन को जिला संयोजिका और रितू गर्ग को नगर संयोजिका बनाए जाने की घोषणा की।
रविवार की दोपहर वैदिक कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित भारत माता पूजन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नगर संयोजक राम अवतार विश्नोई और विभाग प्रमुख भरम सिंह पुरी ने भारत माता की पूजा अर्चना कर किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और मातृ जागरण समिति की विभाग संयोजिका डा. सारंगा देव असीम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला शक्ति मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और भाषा ही हमारी पहचान है। कार्यक्रम में कुमारी संगीता को मातृ जागरण समिति का सह जिला संयोजिका मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रदीप गर्ग, हेमंत कुमार, संजय वर्मा, विशाल अग्रवाल, गर्वित चौधरी, पूनम चौहान, श्वेता गोयल, मीनू अग्रवाल सुनील कुमार, अंकित कुमार, अनुपम थापन, आदि उपस्थित रहे।