फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राशन कार्ड न बनने पर ग्रामीणों ने खुली पंचायत में किया हंगामा

राशन कार्ड न बनने पर ग्रामीणों ने खुली पंचायत में किया हंगामा

Wed, 17 Jan 2018 12:15 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड न बनने पर ग्रामीणों ने खुली पंचायत में किया हंगामा
राशन कार्ड के लिए खुली बैठक में हंगामा
विज्ञापन

कासमपुरगढ़ी (बिजनौर)। गांव कासमपुरगढ़ी में मंगलवार को गांववासियों की खुली पंचायत हुई। पंचायत में गांव के विकास को लेकर लाखों की लागत के विकास कार्य कराने, हर वर्ग के जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को कई प्रस्ताव पास हुए। राशन कार्ड न बनने पर ग्रामीणों ने बैठक में हंगामा किया।

ग्राम प्रधान हामिद हसन की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में गांववासियों ने गांव की सभ बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने, सफाई व्यवस्था के दुरुस्त करने, नालियों की प्रतिदिन सफाई कराने की मांग की। आरोप लगाया कि गांव में सफाई कर्मचारी की तैैनाती के बाद गांव ही हर गली और रास्तों में सफाई नहीं हो रही है। गांववालों ने कहा कि पंचायत की खुली बैठक गांव के पंचायतघर में होनी चाहिए। स्कूलों में इस प्रकार से पंचायतों की खुली बैठकें होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। मंगलवार को भी इस गांव की खुली पंचायत, पंचायतघर में न होकर गांव की कन्या पाठशाला में हुई। राशन कार्ड न बनने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। विधवा पेंशन योजना, आवास योजना, सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी कृपाल सिंह ने किया। बैठक में 20 ग्रामीणों का आवास योजना का लाभ दिलाने, 25 महिलाओं को विधवा पेंशन योजना का लाभ दिलाने का प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed