{"_id":"5a5e423d4f1c1b9f268b4cc8","slug":"141516126781-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क व नाली को क्षतिग्रस्त और फसल बर्बाद करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क व नाली को क्षतिग्रस्त और फसल बर्बाद करने का आरोप
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
मंडावली (बिजनौर)। एक स्टोन क्रेशर पर खनन वाहनों की आवाजाही से मार्ग क्षतिग्रस्त होने और फसलें बर्बाद होने पर किसानों ने हंगामा करते हुए खनन वाहनों को रोका।
क्षेत्र में खनन पर रोक होने के बावजूद कुछ स्टोन क्रेशरों पर चोरी-छिपे खनन वाहनों की आवाजाही जारी है। हाल ही में किए गए निरीक्षण में एसडीएम को गांव टांडा रतन में स्थित पीएनसी स्टोन क्रेशर संचालित मिला था। एसडीएम ने क्रेशर की मशीनों को तत्काल बंद कर देने के निर्देश दिए थे। मगर क्रेशर पर वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। मंगलवार सुबह क्षेत्रीय किसानों ने स्टोन क्रेेशर पर जाने वाले ट्रकों को रोककर हंगामा शुरू कर दिया।
किसानों रामकुमार, गेंदा सिंह, मुकेश, रामपाल का आरोप था कि भारी वाहन चलने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहा है। संकरे रास्ते पर सामने से आने वाले वाहनों को रास्ता देने के लिए चालक अपने वाहनों को मार्ग से सटे खेतों में उतार रहे हैं। जिससे पानी की नालियां और फसल बर्बाद हो रही है। किसानों हरपाल, गोविंद, शौकीन सिंह, जय सिंह, पुष्पा, अनीता, नूतन आदि ने मार्ग से भारी वाहनों न गुजरने देने की बात कही।