फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले में 260 किसान पाठशाला खुलेंगी

जिले में 260 किसान पाठशाला खुलेंगी

Thu, 30 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
जिले में 260 किसान पाठशाला खुलेंगी
बिजनौर। अब किसानों की खेती बाड़ी की पढ़ाई होगी। इसके लिए जिले में न्याय पंचायतवार 260 किसान पाठशाला संचालित होंगी। पाठशाला में किसानों को वर्ष 2022 तक वार्षिक आय बढ़ाने के लिए खेती के टिप्स दिए जाएंगे। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पांच दिसंबर को लखनऊ में किसान पाठशाला को लांच करेंगे। कृषि विभाग किसान पाठशालाओं के लिए गांवों के चयन आदि की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र के अनुसार शासन की मंशा वर्ष 2022 तक किसानों की सालाना आय दोगुना करने की है। किसानों की कृषि लागत कम करके कमाई बढ़ाने की है। शासन ने इसको दृष्टिगत रखते हुए किसानों को खेती की नई तकनीक की जानकारी देने के लिए किसान पाठशाला कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ विश्व मृदा दिवस पर पांच दिसंबर को पाठशाला कार्यक्रम को लांच करेंगे। किसान पाठशाला का संचालन दो चरण में होगा। पहला चरण पांच से नौ दिसंबर तक होगा। दूसरी चरण 11 से 15 दिसंबर तक होगा। जिले की 130 न्यायपंचायत में 260 किसान पाठशाला स्थापित होंगी। हर न्याय पंचायत से दो दो ग्राम पंचायतों का किसान पाठशाला के लिए चयन किया जा रहा है। विभाग ने इस पर अमल शुरू कर दिया है। पाठशाला स्कूल के प्राथमिक स्कूल में सायं साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक चलेगी। पाठशाला के प्रशिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कृषि विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा किसान पाठशाला में
बिजनौर। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार पहले दिन फसल चक्र व रबी खरीफ फसल के उत्पादन की तकनीक , दूसरे दिन कृषि निवेश, बीज, उर्वरक व कृषि यंत्र तीसरे दिन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड व किसानों को शासन की देय सुविधाओं, चौथे दिन फल-फूल व सब्जी की खेती ,पशु पालन व दुग्ध विकास योजना, पांचवें दिन पौधा सुरक्षा, कीटनाशक रसायन, आईपीएम योजना की जानकारी किसानों को दी जाएगी। किसानों से ज्यादा तादाद में उपस्थित होने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed