{"_id":"5a1085694f1c1b65548be17f","slug":"141511032169-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बाल क्रीडा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बाल क्रीडा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर(बिजनौर)। ब्लाक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में क्षेत्र के 154 प्राथमिक और 67 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा के मैदान में आयोजित क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी, प्रबंधक पीयूष कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता की 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में फरहीन प्रथम, गुलअफशा द्वितीय और बालक वर्ग में आकिब प्रथम, जितेंद्र द्वितीय स्थान पर रहा। उच्च प्राथमिक विद्यालय 100 मीटर बालिका वर्ग में अकशा प्रथम, इकरा द्वितीय रही। खो-खो जूनियर स्तर बालिका वर्ग में खानपुर-1 ने प्रथम, नसीरपुर शेख ने द्वितीय, उच्च प्राथमिक स्तर लंबी कूद बालिका वर्ग में सोनी प्रथम और रेखा द्वितीय स्थान पर रही।
प्राथमिक स्तर 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आकिब प्रथम, याशीन द्वितीय, प्राथमिक स्तर 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रदोश प्रथम, ताबिश द्वितीय, प्राथमिक स्तर लंबी कूद बालिका वर्ग में काजल प्रथम, गुरमाला द्वितीय स्थान पर रही। संचालन योगेंद्र सिंह ने किया। शमीम अहमद, कमलकांत शर्मा, गिरीश कुमार, नवीन कुमार, सुनील भटनागर, विनय वर्मा, पुष्पेंद्र देशवाल, शुभम शर्मा, कुशलपाल सिंह, अनुज प्रताप सिंह, सचिन अग्रवाल, रिजवान अख्तर, विनोद कुमार रवि, शबाना, पिंकी, रजिया शहनाज, अजीत सिंह आदि का सहयोग रहा।