फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Fri, 17 Nov 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन

बढ़ापुर। बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। युवक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुजफ्फरनगर चौराहे पर जाम लगा दिया।
बढ़ापुर के ग्राम मुजफ्फरनगर निवासी बलबीर सिंह का 24 वर्षीय पुत्र नरपाल बाइक से बढ़ापुर बाजार से कुछ सामान लेकर अपने गांव जा रहा था। उसके साथ गांव के अजय और बबलू भी थे। नरपाल की बाइक में बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर गांव के समीप नगीना दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। अजय और बबलू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि नरपाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद नरपाल का शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बढ़ापुर-नगीना मार्ग स्थित मुफ्फरनगर चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर भी लोगों ने जाम नहीं खोला। शाम तक ग्रामीण मौके पर ही डटे रहे। इस दौरान मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। अधिकारी युवक के परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed