{"_id":"59fcbfcf4f1c1bec538bafe7","slug":"141509736399-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थाई कच्चे रपटे से नदी में गिरने से बची रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थाई कच्चे रपटे से नदी में गिरने से बची रोडवेज बस
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागूवाला/नजीबाबाद(बिजनौर) । कोटावाली नदी पर बने अस्थायी रपटे से रोडवेज बस नदी में पलटने से बाल-बाल बच गई। चालक-परिचालक की सूझबूझ से बस में सवार 50 यात्रियों की जान बच गई।
बहराइच डिपो की रोडवेज बस रूपइडिहा से हरिद्वार जा रही थी। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे रोडवेज बस नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर कोटावाली नदी पुल पर पहुंची। पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद होने के चलते रोडवेज बस नदी क्षेत्र में बने अस्थायी कच्चे रपटे से होकर हरिद्वार दिशा में बढ़ी। चालक ने सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देने के प्रयास में नदी के बीच में पहुंची रोडवेज बस बायीं ओर रपटे से नीचे उतर गई। बस के खतरनाक ढंग से नदी की ओर झुकने बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार के साथ अफरातफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने खिड़की से दायीं ओर बस से नीचे छलांग लगा दी। संयोग से रोडवेज बस के चालक एनके गुप्ता और परिचालक केपी सिंह ने सूझबूझ दिखाई। उन्होंने बस यात्रियों को शांत रहकर बैलेंस बनाए रखते हुए चालक साइड से एक एक कर बस से नीचे उतरने की सलाह दी। बस यात्रियों ने साहस बनाए रखा और बस से नीचे उतर गए। बस नहीं पलटने से बस में सवार सभी 50 यात्री सकुशल बच गए। यात्रियों में अधिकांश गंगा स्नान पर्व पर हरिद्वार जा रहे थे, जबकि कुछ नेपाली भी बस में सवार थे। ग्राम प्रधान डॉ. अय्यूब, अफजाल, वेदप्रकाश, अनवार, अंकित, प्रेम सिंह, अजय सिंह ने जनहित में पक्का रपटा निर्माण की मांग की।