फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आधी रात सादे कपड़ों में कंट्रोल रूम में जा धमके एसपी

आधी रात सादे कपड़ों में कंट्रोल रूम में जा धमके एसपी

Sat, 30 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
आधी रात  सादे कपड़ों में कंट्रोल रूम में जा धमके एसपी
बिजनौर। नवागंतुक एसपी प्रभाकर चौधरी बृहस्पतिवार की देर रात अचानक सादे कपड़ों में कंट्रोल रूम पहुंच गए। उन्होंने कंट्रोल रूम से लेकर डायल 100 की सारी व्यवस्थाएं देखी। इससे पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

एसपी प्रभाकर चौधरी ने अपनी गाड़ी कंट्रोल रूम से दूर खड़ी कर दी। एसपी को देख पुलिस स्टाफ में खलबली मच गई। उन्होंने डायल 100 के सिस्टम के साथ कंट्रोल रूम की सारी व्यवस्थाएं देखी। स्टाफ से ड्यूटी के बारे में मालूम किया और कई दिशा निर्देश दिए। इसके बाद एसपी वहां से चले गए। एसपी के जाने के बाद पुलिस अलर्ट हो गए। जिले भर की पुलिस को एसपी के रात में सादे कपड़ों में घूमने का मेसेज पहुंच गया। इससे थाना पुलिस रात भर मुस्तैद रही। दिन में भी जिले की पुलिस एसपी की लोकेशन लेने में जुटी रही। एसपी के बारे में पुलिस को कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली। एसपी के मुताबिक वह रात में खुद व्यवस्था देखने में निकल जाते है।
विज्ञापन


जल्द खुलेगी डकैती: एसपी
एसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक नजीबाबाद की अदब सिटी कॉलोनी में पड़ी डकैती की घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में लगा दी है। उन्होंने बताया कि वे रात एक बजे नजीबाबाद में मौके पर पहुंच गए थे और पूरी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed