फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शौचालय के नाम पर बंदरबाट की गई सरकारी धनराशि, जांच में खुलासा

शौचालय के नाम पर बंदरबाट की गई सरकारी धनराशि, जांच में खुलासा

Wed, 13 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
शौचालय के नाम पर बंदरबाट की गई सरकारी धनराशि, जांच में खुलासा
मौके पर बने नहीं, कागजों में तैयार मिले शौचालय
विज्ञापन

शौचालय के नाम पर बंदरबांट की गई सरकारी धनराशि
ग्रामीणों की शिकायत पर उकावली में की गई जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गंगेश्वरी। शौचालय के नाम पर सरकारी धनराशि बंदरबांट कर दी गई। लाखों रुपए हजम कर लिए गए। घर की बजाय खेतों में शौचालय बनवाए गए तो कई का निर्माण कागजों में पूरा दिखाया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जांच में यह खुलासा हुआ। फर्जीवाड़ा उजागर होने से जांच अधिकारी भी हैरत में पड़ गए। उन्होंने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपने की बात कही है। उनके स्तर से कार्रवाई होना बताया है।
ग्राम पंचायत उकावली में वर्ष 2016-17 में 312 शौचालयों का निर्माण होना दर्शाया गया है। हर शौचालय निर्माण की धनराशि प्रधान व सेक्रेट्री ने निकाल ली है। कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की थी कि प्रधान व सेक्रेट्री ने शौचालय निर्माण में गड़बड़ की है। 31 शौचालय नहीं बने हैं, जबकि उनकी धनराशि विस चुनाव से पहले ही निकालकर खर्च कर दी गई। 40 शौचालयों के गड्ढे नहीं खुदे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य रामस्वरूप ने प्रधान पर एक भी खुली बैठक नहीं करने का आरोप लगाया है। 16 लोगों के नाम पीएम आवास के लिए भेजे हैं। 80 इंदिरा आवास व सात लोहिया आवास गांव में बन चुके हैं। पीएम आवास का हकदार कोई नहीं है।
विज्ञापन

शिकायत की जांच करने के लिए एडीओ कोआपरेटिव अवनीश कुमार गांव पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए। सात शौचालय मौके पर नहीं बने मिले। छह टूटे हुए पाए गए। बगैर बने शौचालयों की धनराशि निकाल ली गई। कुछ शौचालय खेतों में बने मिले, जिन्हें तुड़वाया गया। बकौल जांच अधिकारी- गांव में जाकर शौचालयों का सत्यापन किया गया है। अगली कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed