{"_id":"59a317534f1c1b1c0b8b4a41","slug":"141503860563-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जवला प्लस का दायरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जवला प्लस का दायरा बढ़ा
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उज्ज्वला प्लस का दायरा बढ़ा
बिजनौर। केंद्र सरकार की पहल के बाद उज्ज्वला प्लस योजना का दायरा बढ़ गया है। अब मनरेगा और पेंशनधारी परिवारों को भी बिना सिक्योरिटी के गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा 2011 की बीपीएल सूची में जिन परिवारों में महिलाओं के नाम शामिल नहीं किए गए थे, उनको भी अब कनेक्शन मिल पाएगा।
हर परिवार को गैस कनेक्शन देने के लिए बीते साल केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना शुरू की थी। योजनाओं में परिवार की महिलाओं को मुखिया मानकर उनको बिना सिक्योरिटी के कनेक्शन दिए गए थे। जिले में यह योजना काफी सफल रही थी। जिले में एक लाख से ज्यादा परिवारों को उज्ज्वला योजना में कनेक्शन हुए थे। कनेक्शन के लिए 2011 की बीपीएल सूची को मान्यता दी गई थी।
लेकिन सूची में कई परिवारों के नाम शामिल नहीं थे। ऐसे भी परिवार थे जिनके नाम शामिल थे, लेकिन परिवार की महिलाओं के नाम सूची में नहीं थे। इसलिए इन परिवारों को कनेक्शन नहीं हुए थे। ऐसे परिवारों को भी योजना का लाभ देने के लिए उज्ज्वला प्लस योजना शुरू की गई है। योजना में जिन परिवारों की महिलाओं के नाम पहले सूची में नहीं दिए गए थे, उनको भी अब आधार नंबर से कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा मनरेगा, पेेंशनधारी परिवारों को भी बिना सिक्योरिटी के गैस कनेक्शन दिया जाएगा। एचपी गैस एजेेंसी यूनियन जिलाध्यक्ष निशा राघव ने इसकी पुष्टि की है।