फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रामगंगा बांध क्षेत्र में परियोजना पर बाघ दिखने से दहशत

रामगंगा बांध क्षेत्र में परियोजना पर बाघ दिखने से दहशत

Wed, 12 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
रामगंगा बांध क्षेत्र में परियोजना पर बाघ दिखने से दहशत
कालागढ़। रामगंगा बांध परियोजना के शेरनाला नंबर दो पर बाघ के दिखाई देने से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

रामगंगा बांध परियोजना के मुख्य मार्ग पर शेरनाला नंबर दो पर बाघ के आ जाने से राहगीरो मे दहशत का माहौल है। बांध पर काम कर रहे श्रमिको सुरेश, जगवीर, संजय, रामू, कलुआ आदि का कहना है कि बाघ के मार्ग पर दिखाई देने से लोगों में दहशत है। वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। इस बारे में वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि उन्हें इस बारे में सूचना न मिल सकी। किसी भी तरह वन विभाग को इसकी सूचना। बाघ के इस तरह से दिखाई दे जाने से राहगीरो में दहशत है।

फायर स्टेशन के पास ही था बाघ का वासस्थल
रामगंगा बांध परियोजना के फायर सर्विस के भवन को वन विभाग, प्रशासन के अधिकारियों ने जेसीबी से जमींदोज करा दिया। इस भवन के आस पास बाघ का वासस्थल बताया जाता है। अक्सर यहां बाघ, बाघिन व उसके बच्चे दिखाई दिए हैं। अब उनके वासस्थल के साथ हुई छेड़छाड़ से बाघ परिवार विचलित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed