फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   137 nominations for the post of president, 622 nominations for members

Bijnor News: बिजनौर - अध्यक्ष पद के 137, सदस्य के लिए 622 ने कराया नामांकन

Mon, 17 Apr 2023 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 17 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
137 nominations for the post of president, 622 nominations for members
- भाजपा से इंदिरा सिंह, सपा से स्वातिवीरा ने दाखिल किया नामांकन पत्र
विज्ञापन

- फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नामांकन पत्र के अंतिम दिन अध्यक्ष एवं सभासद पदों के लिए खूब नामांकन हुए। सोमवार को बिजनौर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से इंदिरा सिंह पत्नी डॉ. बीरबल सिंह, सपा से स्वातिवीरा पुत्री पूर्व विधायक रुचिवीरा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उदयनवीरा ने नामांकन कराया। आखिरी दिन पालिका अध्यक्ष पदों के लिए 137 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए और सभासद पदों के लिए 622 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
आखिरी दिन भी नामांकन पत्र खरीदे गए। सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए 26 नामांकन पत्र खरीदे गए और सदस्य पद के लिए 91 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। 18, 19 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 अप्रैल को नामवापसी के लिए निर्धारित किया गया। 21 अप्रैल को चिह्न दिए जाएंगे।
विज्ञापन



पालिकाध्यक्ष के लिए 148, सदस्य के लिए 924 पर्चों की बिक्री
धामपुर। नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन सोमवार को क्षेत्र की पांचों नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत को मिलाकर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पांच और सदस्य पद के लिए केवल 18 पर्चे बिके। पालिका अध्यक्ष पद के लिए कुल 148 और सदस्य पद के लिए 924 पर्चों की बिक्री हुई। पालिका अध्यक्ष पद के लिए 148 के सापेक्ष 91 नामांकन पत्र दाखिल हुए। सदस्य पद के लिए 924 के सापेक्ष 802 नामांकन पत्र दाखिल हुए। तहसीलदार गोपेश तिवारी ने बताया कि 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक नहटौर नगर पालिका में 31, धामपुर में 8, स्योहारा में 17 ,शेरकोट में 13, अफजलगढ़ में नौ और नगर पंचायत सहसपुर में 13 नामांकन पत्र दाखिल हुए। पालिकाध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक नामांकन पत्र नहटौर पालिका में 45 में से 31 भरे गए। सबसे कम अफजलगढ़ पालिका में 15 में से नौ भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
नगीना। सोमवार को सातवें दिन हिंदू इंटर कॉलेज के नामांकन केंद्र पर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिसमें समाजसेवी साहू संतोष कुमार अग्रवाल ने निर्दलीय, शेख परवेज पाशी ने आम आदमी पार्टी से, प्रह्लाद कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी से पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
नगीना पालिका अध्यक्ष पद पर नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिन प्रमुख उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए उनमें निवर्तमान चेयर पर्सन ताहिरा बेगम, एआईएमआईएम के प्रत्याशी शेख अजीमुरहमान, समाजवादी पार्टी से हाजी रोशन, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सरफराज अंसारी, आम आदमी पार्टी से शेख परवेज पाशी, अनीस अहमद, साहू संतोष कुमार अग्रवाल व भारतीय जनता पार्टी से प्रह्लाद कुशवाह शामिल रहे। जबकि सभासद पद के लिए चार नामांकन पत्र बिके तथा 52 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए।

अंतिम दिन बढ़ापुर नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी संजीव कश्यप सहित चार उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए। नायब तहसीलदार फैसल कमर ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान सात दिनों में नगीना पालिका अध्यक्ष पद पर 22 व सभासद पद पर 158 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। जबकि बढ़ापुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर नौ व सभासद पद पर 54 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed