फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बैराज पुल पर मरम्मत कार्य शुरू

बैराज पुल पर मरम्मत कार्य शुरू

Sat, 04 May 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बैराज पुल पर मरम्मत कार्य शुरू
बैराज पुल पर मरम्मत कार्य शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। दिल्ली पौड़ी हाईवेे पर बैराज पुल की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। इसके लिए मशीन रात में ही पहुंच गई। अफसरों की माने तो पुल को फिर से चालू करने के लिए 25 दिन का समय दिया गया हैं।।

दिल्ली पौड़ी हाईवे पर गंगा बैराज के पुल की करीब डेढ़ मीटर सड़क 19 अप्रैल को क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुल पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। छोटे वाहन पुल पर धीमी गति से निकालने के निर्देश दिए गए। एनएच मेरठ की टीम उस दिन से ही पुल की देखरेख में लगी है। पुल की सड़क का टेंडर नहीं होने के कारण सड़क की मरम्मत का काम बीच में अटका था। बृहस्पतिवार को टेंडर होने के बाद रात में ही सड़क की मरम्मत को मशीन व लेबर बैराज पर पहुंच गए। शुक्रवार सुबह टीम सड़क निर्माण में जुट गई। सड़क पर टूट फूट का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। वहीं, दिन भर काम होता रहा। सड़क की मरम्मत के लिए सीमेंट, बजरी व अन्य सामान भी पहुंच गया है। पिछले कई दिनों से सड़क की कटिंग का काम चल रहा था। अब टूटफूट के साथ उसे बनाने का काम शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक सड़क का निर्माण कर रही कंपनी को 25 दिन का समय दिया गया है। एनएच मेरठ के प्रोजेक्ट इंजीनियर आयुष चौधरी के मुताबिक पुल की सड़क की मरम्मत के लिए मशीन, लेबर और अन्य सामान पहुंच गया है। सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed