फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नशे से दूर रहें सैनी समाज के लोग : पवन

नशे से दूर रहें सैनी समाज के लोग : पवन

Mon, 18 Feb 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
नशे से दूर रहें सैनी समाज के लोग : पवन
नशे से दूर रहें सैनी समाज के लोग : पवन
विज्ञापन

बिजनौर। अंतर्राष्ट्रीय सैनी समाज मार्गदर्शन एवं एकता संघ के तत्वावधान में आयोजित सैनी नव निर्माण अधिवेशन में समाज के लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही युवाओं से समाज के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य करने का आह्वान किया गया।

रविवार को टाउनहॉल में सैनी समाज की ओर से अधिवेशन का आयोजन किया गया। शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार सैनी एवं हरियाणा के प्रमुख महासचिव नरेश सैनी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोग एकजुट होकर अपने हकों के लिए लड़ें। बच्चों को शिक्षित कर समाज के उत्थान के लिए कार्य करें। उन्होंने संपन्न लोगों से समाज के गरीब लोगों की मदद कर उन्हें मुख्य धारा में लाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से नशा नहीं करने, समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, बच्चों को शिक्षित करने, अपने समाज के महापुरुषों का इतिहास पढ़कर समाज के गौरव को बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में प्रताप सिंह सैनी, डॉ. कमल सैनी, राजपाल सैनी, रामकुमार सैनी, रोहिताश सैनी, डॉ. तेजपाल सैनी, प्रथम कुमार सैनी, हरवीर सिंह सैनी, मदन सिंह सैनी, सुरेश सैनी, प्रदीप सैनी, इंद्रपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed