{"_id":"5c4f5633bdec224bbb209432","slug":"131548703283-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की बैठक में सवा 15 करोड़ के प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की बैठक में सवा 15 करोड़ के प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 करोड़ रुपये के विकास प्रस्ताव पारित
नूरपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ 72 लाख 65 हजार की आय के सापेक्ष 15 करोड़ 25 लाख 52 हजार 436 रुपये का बजट सर्व सम्मति से पारित किया गया। इस दौरान सभासदों ने नगर की सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की।
सोमवार को नगरपालिका कार्यालय पर हुई बोर्ड की बैठक में नगर में सड़क, पथ प्रकाश, सफाई व्यवस्था के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 का बजट पेश किया गया। बजट को सभी बोर्ड सदस्यों ने सर्व सम्मति से पारित कर दिया। बैठक में सभासदों ने नगर की सफाई व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की। बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष फरीना इरशाद और संचालन ईओ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्रा ने किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष हाजी इरशाद अली अंसारी, चौधरी राजेंद्र सिंह, शहनाज जफर, सुशील कुमार, सनव्वर हुसैन, जफर हुसैन, दीपक शर्मा, गुरुमुख सिंह, सरोज देवी, इंतजार अहमद, शरीफ अहमद, साजिद कमाल आदि मौजूद रहे।