फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मनरेगा के कार्यों की जांच पूरी, सीडीओ को सौंपेगे रिपोर्ट

मनरेगा के कार्यों की जांच पूरी, सीडीओ को सौंपेगे रिपोर्ट

Mon, 26 Nov 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा के कार्यों की जांच पूरी, सीडीओ को सौंपेगे रिपोर्ट
अमरोहा। मनरेगा के तहत फतेहपुर अधेक में कराए गए कामों की जांच पूरी हो गई है। जांच टीम का दावा है कि मौके पर काम कराया गया है। इसके चलते जांच टीम की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। गांववालों का दावा है कि दोषियों को बचाने के लिए तैयारी की गई है। सीडीओ को मामले की जांच रिपोर्ट जल्द सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

गंगेश्वरी ब्लॉक के फतेहपुर अधेक में मनरेगा के तहत तीन साल में कराए गए कामों का ब्योरा अमर उजाला ने 10 नवंबर को प्रकाशित किया था। जिसमें भुगतान के बावजूद काम नहीं कराने का मामला था। मनरेगा के तहत चकरोड और खेल के मैदान के लिए 30 लाख रुपये का भुगतान कराया गया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि तीन साल में एक ही चकरोड और खेल के मैदान में काम हुए हैं। धांधली की खबर प्रकाशित होते ही विकास कार्यों से जुड़े जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई से खुद और दूसरों को बचाने के लिए आनन फानन में 11 नवंबर से काम शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीडीओ दिनेश कुमार ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने प्रकरण की जांच के लिए डीसी मनरेगा एके उपाध्याय की अध्यक्षता में बीडीओ गंगेश्वरी और आरईडी के जेई की तीन सदस्यीय टीम गठित की।

जांच टीम ने गांव में पहुंच कर प्रकरण की जांच की। डीसी मनरेगा एके उपाध्याय ने बताया कि मौके पर काम कराए गए हैं। खेल के मैदान में काम हुआ है। मेढ़बंदी और पौधरोपण भी कराया गया है। उनका दावा है कि गांववालों ने रास्ते की मिट्टी काट लिए है बरसात से सड़क के हिस्से की मिट्टी भी बह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed