{"_id":"5bafd33a867a557fee027021","slug":"131538249530-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा केंद्र संचालकों के सहयोग से परवान चढ़ेगी आयुष्मान भारत योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा केंद्र संचालकों के सहयोग से परवान चढ़ेगी आयुष्मान भारत योजना
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। आयुष्मान भारत योजना में जिले के लगभग 55 हजार लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाना है। इसके लिए सभी के गोल्डकार्ड बनाए जाने हैं। योजना की जानकारी देने से लेकर गोल्ड कार्ड बनाने का काम आयुष्मान मित्रों को सौंपा गया था। लेकिन अब योजना को अमली जामा पहनाने के लिए जन सेवा केंद्र के संचालकों का सहयोग भी लिया जाएगा।
अब तक सात सरकारी और नौ प्राइवेट सहित कुल 16 अस्पतालों को योजना के इंपैनल में शामिल किया गया है। इन अस्पतालों में बैठे 16 आयुष्मान मित्रों को योजना की सारी जिम्मेदारी मिली हुई है। जो कि लाभार्थियों की संख्या को देखते हुए काफी कम है। बहरहाल, योजना को परवान चढ़ाने के लिए सरकार ने जन सेवा केंद्रों यानी सीएससी के संचालकों की सहायता लेने का फैसला लिया है। इसी को लेेकर शनिवार को जिला सूचना अधिकारी नलिन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट पर ई गर्वनेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की ओर से आयोजित की गई कार्यशाला में मौजूद सीएससी वीएलई और आयुष्मान मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया। सीएससी के जिला प्रबंधक नौशाद नबी ने कहा कि जन आरोग्य योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें देशभर के दस करोड़ परिवारों के 50 करोड़ लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। जिला प्रबंधक मोहम्मद अयाज ने कहा कि जन सेवा केंद्रों पर संचालक लाभार्थियों के राशनकार्ड नंबर से ही गोल्डकार्ड बनाकर उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए आधार नंबर आवश्यक नहीं है। जबकि इंपैनल में शामिल जिले के 16 अस्पतालों पर आयुष्मान मित्र भी गोल्डकार्ड बनाकर देंगे। जिलेभर में 700 जन सेवा केंद्रों के संचालक आयुष्मान भारत योजना में मिलकर सहयोग करेंगे।