{"_id":"6a95d3832e042a01090c06c6","slug":"bulldozer-cracks-down-on-encroachment-in-the-city-two-protesters-arrested-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-188963-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शहर में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, विरोध करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शहर में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, विरोध करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बिजनौर में बुल्ला के चौराहे के पास अतिक्रमण हटाती जेसीबी। स्रोत नगरपालिका
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गिरफ्तार किए गए दोनों दुकानदारों का शांतिभंग में किया चालान
- पालिका चौक से बुल्ला के चौराहे तक हटाया गया अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अतिक्रमण से तंग हो रही शहर की सड़कों पर अभियान चालू कर दिया गया है। इसी क्रम में सोमवार को अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजा। विरोध करने वाले दो दुकानदारों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। उधर, दो गिरफ्तारी होने के बाद हंगामा करने वाले अन्य दुकानदार भी शांत हो गए।
सोमवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में नगर पालिका की टीम ने पालिका चौक से बुल्ला के चौराहे तक सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाया। जेसीबी की मदद से सड़क के किनारे अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स, टीनशेड और ठेलों को हटवाया। साथ ही दुकानदारों के द्वारा नाले पर किए गए पक्के निर्माण को भी हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाने का कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया और कार्रवाई को एक पक्षीय बताया। हंगामा और विरोध करने पर पुलिस ने इकबाल और शारिक को गिरफ्तार कर लिया। शाम के वक्त इनका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया।
अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि एसपी कृष्ण कुमार ने पालिका प्रशासन से अपेक्षा की थी कि शहर की यातायात व्यवस्था सही रखने के लिए नगर पालिका चौराहा, बुल्ला का चौराहा, जजी का चौराहा और झालू तिराहे से अवैध अतिक्रमण हटाया जाना बेहद जरूरी है। कहा कि यदि किसी ने दोबारा सड़कों पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा। सीओ सिटी अभय कुमार पांडे ने बताया कि अतिक्रमण हटाते हुए हंगामा करने पर दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया था। उनका शांतिभंग में चालान हो गया है।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान कर अधीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, अवर अभियंता (जलकल) गौरव शर्मा, अवर अभियंता (सिविल) यशवंत कुमार, कर निरीक्षक सुंदरलाल व हिमांशु आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में बुल्ला के चौराहे के पास अतिक्रमण हटाती जेसीबी। स्रोत नगरपालिका- फोटो : 1