{"_id":"5ba14b91867a55013a6c4cad","slug":"131537297297-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब महात्मा विदुर की कुटी से रोज जुड़ेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब महात्मा विदुर की कुटी से रोज जुड़ेंगे श्रद्धालु
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
अब महात्मा विदुर की कुटी से रोज जुड़ेंगे श्रद्धालु
बिजनौर। स्वच्छ आइकोनिक प्लेस के रूप में चयनित महात्मा विदुर की धरती से अब श्रद्धालु रोज जुड़ सकेंगे। विदुर कुटी के लिए प्रशासन द्वारा चार बसों का संचालन शुरू किया गया है। यह बसें श्रद्धालुओं को लेकर रोज महात्मा विदुर की धरती पर लेकर जाएंगी। पहली बार इसके लिए चार बसों की व्यवस्था की गई है।
धार्मिक व ऐतिहासिक दृष्टि से विदुर कुटी का बहुत महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने दुर्योधन के 56 भोग को त्यागकर गंगा किनारे महात्मा विदुर की कुटी पर बथुए का साग खाया था। विदुर कुटी को अब देश के स्वच्छ आइकोनिक प्लेस में चुना गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर को विदुर कुटी पर मौजूद स्वच्छता ग्रहियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित किया था। उन्होंने नमामि गंगे योजना के जिला संयोजक सौरभ सिंघल से बात की थी। विदुर कुटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यहां पर जल्दी ही हर्बल पार्क का निर्माण शुरू होगा। श्रद्धालुओं को विदुर कुटी से जोड़ने के लिए अब तक बस सुविधा नहीं थी। अब पहली बार विदुर कुटी से श्रद्धालुओं को जोड़ने के लिए बस सेवा शुरू की गई हैं। हर रोज चार बस विदुर कुटी पर यात्रियों को ले जाएंगी। ये बसें सुबह 11 बजे, अपराह्न तीन बजे, साढ़े चार बजे व रात को आठ बजे बिजनौर से विदुर कुटी के लिए प्रस्थान करेंगी। विदुर कुटी से ये बस सुबह साढ़े छह बजे, सात बजे, आठ बजे व नौ बजे बिजनौर आएंगी। कार्यालय वरिष्ठ केंद्र प्रभारी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार ने इसकी पुष्टि की है।