फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मिनी ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा, मौत

मिनी ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा, मौत

Fri, 14 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
मिनी ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा, मौत
ढबारसी/बुरावली। आदमपुर थानाक्षेत्र के गुरैठा भट्ठे के पास गुरुवार की शाम तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल से कुछ दूर जाकर मिनी ट्रक सड़क पर पलट गया। इससे चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने रहरा सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के दढ़ियाल गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा (35) पुत्र देशराज शर्मा और सचिन कुमार (26) पुत्र चंद्रपाल बाइक से रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां के साप्ताहिक बाजार से सामान खरीद कर अपने घर लौट रहे थे। अभी दोनों आदमपुर थाना क्षेत्र के गुरैठा भट्ठे के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल सचिन ने रहरा सीएचसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं बाइक को टक्कर मारने के बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर घटना स्थल से कुछ दूर जाकर सड़क पर पलट गया। इस घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रहरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि सडक़ दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायक मिनी ट्रक चालक का पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मौके पर जमा हो गई भीड़ नियंत्रित करने को पहुंची पुलिस
बुरावली। आदमपुर थानाक्षेत्र के गुरैठा भट्ठा के पास हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए सीओ हसनपुर अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed