फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   संसद घेराव की रैली में शामिल होने का आह्वान

संसद घेराव की रैली में शामिल होने का आह्वान

Tue, 24 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
संसद घेराव की रैली में शामिल होने का आह्वान
संसद घेराव की रैली में शामिल होने का आह्वान
विज्ञापन

बिजनौर । आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में चार अगस्त को संसद घेराव में शामिल होने का आह्वान किया।
सिंचाई विभाग के फील्ड हॉस्टल में हुई बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष गुरमीत राम सिंह आंबेडकर ने कहा कि चार अगस्त को संविधान बचाओ अस्तित्व बचाओ रैली दिल्ली में आयोजित होगी। इसमें लाखों दलित, पिछड़े व आदिवासी वर्ग शामिल होंगे और संसद का घेराव करेंगे । प्रधानमंत्री से पदोन्नति में आरक्षण, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण व्यवस्था की पुन: बहाली, भारतीय सेना के तीनों अंगों में आरक्षण की व्यवस्था, संविदा व आउट सोर्सिंग में आरक्षण की व्यवस्था की मांग की जाएगी। मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह आंबेडकर ने लोगों से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया। अध्यक्षता बाबूराम सिंह व संचालन तेजपाल सिंह ने किया। जयराम सिंह, चंद्रहास सिंह, विक्की, ब्रह्मपाल सिंह, राकेश सिंह, रामचंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed