फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अधिकारों के लिए संगठित रहें शिक्षक

अधिकारों के लिए संगठित रहें शिक्षक

Mon, 23 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
अधिकारों के लिए संगठित रहें शिक्षक
अमरोहा। पुरानी पेंशन बहाली और चिकित्सा सुविधाओं सहित अपने अधिकारों को लेकर संगठित रहने का आर्य समाज में हुई माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों से आहवान किया गया। प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर कालेज प्रबंधकों के उत्पीड़न के खिलाफ 28 जुलाई को कलक्ट्रेट पर किए जाने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की शिक्षकों से अपील की गई। संघ के अध्यक्ष डॉ. जीपी सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। जिला मंत्री अतुल शर्मा ने शिक्षकों की समस्याओं के हल के लिए संगठित रहने की अपील की। प्रधानाचार्य परिषद के महामंत्री मोहम्मद अली ने शिक्षकों व प्रधानाचार्यों का उत्पीड़न बंद न किए जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की प्रबंधकों को चेतावनी दी। बैठक में गुरनाम सिंह, सुरेंद्र सिंह, कैलाश त्यागी, डॉ. राजवीर सिंह यादव, पवन शर्मा, सतीश कुमार, रूकने आलम, अवलोक, ब्रह्मदत्त त्यागी, ध्यान सिंह, जयप्रकाश सरोज, अजयपाल, डॉ. सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed