{"_id":"5b5235cd4f1c1b39748b6193","slug":"131532114381-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार के लिए ग्रामीण बस सेवा शुरु, ग्रामीण गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार के लिए ग्रामीण बस सेवा शुरु, ग्रामीण गदगद
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बेगावाला। बिजनौर से हरिद्वार बस सेवा शुरू होने से ग्रामीण खुश हैं। गांव बाकरपुर में बस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने चालक एवं परिचालक का स्वागत किया।
शुक्रवार को बिजनौर से हरिद्वार के लिए ग्रामीण बस सेवा का संचालन शुरू हुआ। बस गांव रहीमपुर, बेगावाला, मोहम्मदपुर मंडावली, धारुवाला, खानजहांपुर बहादर, बाकरपुर, इनामपुरा, मंडावर आदि से होते हुए हरिद्वार जाएगी। इससे ग्रामीणों को काफी फायदा पहुंचेगा। परिवहन विभाग के इस फैसले की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए एआरएम का आभार व्यक्त किया है। अब गांव वालों को डग्गामार वाहनों से यात्रा करने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। गांव बाकरपुर में बस के पहुंचने पर ग्रामीणों यतेंद्र सिंह, अनुदीप, जयप्रकाश, कैलाश, सहदेव सिंह ने बस के चालक एवं परिचालक का स्वागत किया। एआरएम वीके मौर्य ने बताया कि ग्रामीण बस सेवा के शुरू होने से ग्रामीणों और परिवहन विभाग दोनों को फायदा होगा। गांव वालों को समय से बस सेवा मिलेगी और इससे विभाग का राजस्व का लाभ होगा।