फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   उत्पादन और मांग में संतुलन बनाने की बनी सहमति

उत्पादन और मांग में संतुलन बनाने की बनी सहमति

Tue, 17 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
उत्पादन और मांग में संतुलन बनाने की बनी सहमति
अमरोहा। शहर के एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में हुई अमरोहा ईंट निर्माण समिति की बैठक में अगले सीजन के नीति निर्धारण को लेकर ईंट भट्टा स्वामियों ने चर्चा की। ईंट उद्योग को मंदी से उबारने के लिए ठोस कदम उठाने की ईंट भट्टा स्वामियों ने सरकार से मांग की। बैठक में उद्योग को घाटे से उबारने के लिए उत्पादन कम करके सीजन को छोटा करने पर विचार किया गया। ताकि ईंट के उत्पादन और मांग में संतुलन बना रहे। इससे सरकार को जीएसटी भी कम देना पड़ेगा। तय किया गया कि फंकाई सीजन अगले साल फरवरी से शुरू किया जाएगा। बैठक का संचालन कर रहे चौधरी हरीश वीर सिंह ने कहा कि जुर्माने से बचने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल करने वाले ईंट भट्टा स्वामी मंडी समिति में अपना पंजीकरण करा लें। अध्यक्षता कर रहे त्रिलोचन सिंह ने कहा कि ईंट भट्टा स्वामी अपना ईसी और प्रमाण पत्र जरूर बनवा लें। उन्होंने ईंट सभी से संगठित रहने की जरूरत पर जोर दिया। बैठक में श्रद्घानंद भल्ला, मोहम्मद यामीन, विजयपाल त्यागी, अनूप रस्तोगी, उपदेश कुमार, नौशा खां, नसीम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed