{"_id":"5b4ba7b14f1c1b572f8b49a1","slug":"131531684785-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में होगा जड़ी बूटियों से इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में होगा जड़ी बूटियों से इलाज
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जल्द ही जिला अस्पताल में बहुत से जटिल और असाध्य रोगों का इलाज जड़ी-बूटियों से किया जाने लगेगा। इसके लिए अस्पताल परिसर में हर्बल प्लांट लगाया गया है। प्लांट में रोपित करने के लिए मरीजों के इलाज में काम आने वाले 50 बेशकीमती पौधे भी आ गए हैं। अब बहुत जल्द मरीजों को जड़ी बूटियों के इलाज की सुविधा मिलने वाली है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के आयुष विभाग में फिलहाल मरीजों का आयुर्वेदिक दवाइयों के अलावा योग के माध्यम से इलाज किया जा रहा है। आयुष विभाग में रोजाना आने वाले 200 से 250 मरीज एलोपैथिक दवाइयों के बजाय आयुर्वेदिक दवाइयों पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ महिनों के दौरान मरीजों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। खासकर ज्यादा उम्रदराज मरीज आयुर्वेदिक इलाज के प्रति ज्यादा आस्वस्त हैं। मरीजों के इसी भरोस के चलते सरकार ने यह कदम उठाया है। इसीके तहत जिला अस्पताल पर हर्बल प्लांट की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
ऐसे किया जाएगा इलाज
अमरोहा। जिला अस्पताल पर आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. गौरव मुदगल ने बताया कि प्लांट में कई पौधे एसे हैं जिनकी पत्तियों को पीसकर और इनका अर्क निकालकर मरीज को देने से बुखार, सर्दी, खांसी और जुकाम में तुरंत राहत मिलेगी। इसके अलावा प्लांट में एलोवीरा, सदाबहार, गिलोय, नींबू, दारू हरिद्र, हल्दी, गुड़मार, अपराजिता, नागकेसर, मेंहदी, पत्थरचूर, विहारीकंद, निरगुंडी, वासा, बाराहीकंड आदि के पौधे लगाए जाएंगे। इनसे बुखार से लेकर पाचन संबंधी, वात, त्वचा, सौंदर्य, मधुमेह, कान में दर्द, पथरी, अर्थ, बवासीर जैसी बीमारियों के अलावा रक्त, पित्त और सांस संबंधी बीमारियों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन