{"_id":"5b2d3da84f1c1bae6e8b9736","slug":"131529691560-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात प्रतिष्ठानों पर हुई छापामारी, नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात प्रतिष्ठानों पर हुई छापामारी, नमूने जांच को भेजे
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापेमारी कर सात प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला के लिए भेजा गया है। उधर, छापेमारी से मिलावटखारों में हड़कंप मचा रहा।
अभिहीत अधिकारी पंकुज कुमार के अनुसार मंडावर के नाजिम चिकन शॉप से पिसा धनिया, मंडावर के ही अनिल ट्रेडर्स से फ्रूट जूस, आईस चिल लेमन ड्रिंक ब्रांड, चंदक के वीरेंद्र मिष्ठान भंडार से खोया का नमूना, भोले किराना स्टोर चंदक से ब्लेंडेड एडिवल वेजिटेबल ऑयल, रफीक कंफेक्शनरी राजा का ताजपुर से मैंगों फ्रूट ड्रिंक का नमूना, शादाब किराना स्टोर गंज से कार्बोनेटेड विभरेज विद फ्रूट ड्रिंक, शान-ए-करीम होटल मोहल्ला अफगानान धामपुर से तैयार मीट का नमूना लेकर राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया। इसके अलावा बिजनौर रोडवेज बस स्टैंड के पास से लगभग 10 किलो सड़े-गले फल नष्ट कराए गए। अभिहीत अधिकारी के मुताबिक लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी। मिलावटखोरों के विरुद्ध लगातार छापामार अभियान चलेगा। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह, कमलेश कुमार, जितेंद्र कुमार, मोहित कुमार, तेजबहादुर आदि शामिल रहे।