फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया

Wed, 30 May 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया
विज्ञापन

नजीबाबाद । पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने पुण्य स्मरण किया।
नगर की शांति विहार कालोनी में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव सरदार बलवीर सिंह के प्रतिष्ठान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। वक्ताओं ने कहा कि जन नायक चौधरी चरण सिंह ने राजनीति से ऊपर उठकर देश सेवा की। वे किसानों के सुख-दुख में उनके हमसफर बने। उन्होंने किसान वर्ग के लिए संघर्ष करने के साथ साथ भारतीयों की भावनाओं के अनुरूप काम करते हुए अपना जीवन समर्पित किया।

प्रदेश सचिव बलवीर सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जुझारू, स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक थे। रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की उपाधि देने की मांग की। जिला जज (सेवानिवृत्त) रघुनाथ सिंह की अध्यक्षता एवं नरेंद्र सिंह के संचालन में हुई श्रद्धांजलि सभा में तिलकराम, सर्वजीत सिंह, सुरजीत सिंह, हरभजन सिंह, ब्रजराज सिंह, हरेंद्र सिंह, शरीफ अहमद, इकबाल चौधरी, सुुुधांशु नामदेव, मुन्नू सिंह, सुल्तान चौधरी, इरशाद अंसारी, वकार चौधरी, सुल्तान, आदिल, मो. रिजवान आदि ने चौधरी साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed