फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ज से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान

ज से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान

Sun, 01 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
ज से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान
बिजनौर। जिलाधिकारी अटल कुमार राय ने सोमवार से शुरू हो रहे स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग के अफसरों की बैठक ली। बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गंगा क्षेत्र के आसपास के बच्चों, वन गुर्जरों, घुमंतुओं , ईंट भट्ठों पर काम करने वाले परिवारों के बच्चों और ड्राप आउट बच्चों के भी स्कूलों में प्रवेश कराने की रूपरेखा तैयार की गई। स्कूलों में कक्षा एक और छह में प्रवेश लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उनका स्वागत करने का निर्णय लिया गया हैे ।
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान की बैठक में डीएम ने शिक्षा विभाग के अफसरों को छह से 14 आयु वर्ग के बच्चों का स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन से आए निर्देशों का अनुपालन करने को कहा। खंड शिक्षा अधिकारी कोतवाली देहात, नजीबाबाद एवं अफजलगढ़ को वन क्षेत्रों में रह रहे परिवारों के बच्चों को स्वयं इन क्षेत्रों में पहुंच कर नामांकन कराने को कहा। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदपुर देवमल को गंगा नदी के क्षेत्र के आस पास के गांवों में घूम कर बच्चों का प्रवेश कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दीवारों पर वॉल पेंटिंग कराने, होर्डिंग्स लगा कर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए। स्कूल चलो अभियान से जन प्रतिनिधियों को जोड़ने को कहा गया ताकि सभी बच्चों का प्रवेश स्कूलों में किया जा सके। गांव से लेकर नगर व ब्लॉक स्तर पर गोष्ठि आयोजित की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों की सूची ली जाए। विद्यालय प्रबंध समिति का सहयोग लिया जाए। स्कूलों में कक्षा एक व छह में नवीन प्रवेश लेने वाले बच्चों का प्रवेश लेने पर उनका स्वागत पुरस्कार देकर करने के निर्देश दिए गए हैं। सामुदायिक एवं सह भागिता के जिला समन्वयक मित्र लाल गौतम ने स्कूल चलो अभियान के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, बीएसए महेश चंद्र, जिला समन्वयक सलीम अख्तर बेग, विजय पाल यादव, उमा पाल, बीईओ अजय कुमार, सुभाष चंद्र, शिव कुमार, विश्वास कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
फोटो
जलीलपुर। गांव धींवरपुरा में स्कूली बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली। मदरसा इस्लामिया ऐजाजुल उलूम और जेडी पब्लिक स्कूल आदि का परीक्षाफल घोषित होने पर मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मदरसा इस्लामिया ऐजाजुल उलूम के बच्चों ने गांव में प्रभात फेरी निकालकर बच्चों को पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मौलाना शाह आलम ने बच्चों को अपने भारत राष्ट्र के प्रति वफादारी करने और लड़के लड़कियों को समान रूप से पढ़ाने का आह्वान किया। अनस, आमिर, जैद, साहिबा खातून, आसमा परवीन आदि आदि बच्चे उपस्थित रहे। दिलशाद, मैराजुलहक, समीम अहमद, नदीम, बुंदू खान, सर्मेन्द्र सिंह, रोहित कुमार अकरम खान, अमन कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed