फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सभी जाति धर्मो की लड़ाई लड़ती है सपा : ओमवेश

सभी जाति धर्मो की लड़ाई लड़ती है सपा : ओमवेश

Thu, 18 Jan 2018 12:59 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
सभी जाति धर्मो की लड़ाई लड़ती है सपा : ओमवेश
सभी जाति धर्मों की लड़ाई लड़ती है सपा : ओमवेश
विज्ञापन

बिजनौर। पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी ओमवेश ने कहा है कि सपा ही अकेली ऐसी पार्टी है कि जो सभी जाति धर्मों के हितों की लड़ाई लड़ती है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ 27 जनवरी को सभी तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया । कहा कि 29 मई को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर अखिलेश यादव बिजनौर में सभा को संबोधित करेंगे।

सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी ओमवेश ने कहा कि मुलायम सिंह यादव को चौधरी चरण सिंह का दत्तक पुत्र कहा जाता है। चौधरी चरण सिंह के पदचिह्नों पर चलकर मुलायम सिह यादव राजनीति करते आए है। उन्होंने कहा कि 29 मई को बिजनौर के प्रदर्शनी मैदान पर चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सभा को संबोधित करेंगे। स्वामी ओमवेश ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा को आशा की नजर से देखने लगी है। लोकसभा चुनाव में सपा परचम लहराएगी। सब प्यार मोहब्बत के साथ रहे। पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 27 जनवरी को प्रदेश भर में सपा तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में जिले की मांगे मेडिकल कॉलेज का जल्द निर्माण, बालावाली और जलालपुर के गंगा पुल के निर्माण जल्द पूरे कराने और जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त कराना आदि शामिल रहेेगा । इस मौके पर शेख सुलेमान, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व सांसद यशवीर सिंह, राशिद हुसैन ,डा. रमेश तोमर, कमरूल इस्लाम समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed