{"_id":"5a5118df4f1c1b273c8b519a","slug":"131515264223-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। धामपुर में नवनिर्वाचित पालिका बोर्ड की शनिवार को संपन्न हुई पालिका बोर्ड की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुए। बैठक में बोर्ड के सभी सदस्यों का मुख्य फोकस नगर की सफाई व्यवस्था पर रहा। हालांकि सदस्यों ने विरोध कर बड़ी मंडी में स्थित सम्राट अशोक की लाट के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को फिलहाल लटका दिया गया।
पालिका की ओर से शनिवार को नवनिर्वाचित पालिका बोर्ड की पहली बैठक 11 बजे बुलाई गई थी। मीटिंग निर्धारित समय से करीब 30 मिनट विलंब से शुरू हुई। बैठक की शुरूआत राष्ट्रगान जन-गण-मन से हुई। इसके बार पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता के आदेश पर सदस्यों का एक-दूसरे से परिचय कराया। बाद में मीटिंग की कार्रवाई शुरू हुई। बैठक में सबसे पहले शीत ऋतु के चलते लोगों को ठंड से बचाव के अलाव जलवाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पास हुआ। ईओ से बताया कि पालिका की ओर से ठंड से बचाव के लिए 1000 लोगों को लिहाफ वितरण किया जाना है, जिस पर करीब चार लाख की लागत आनी हैै। इस प्रस्ताव पर कई सदस्यों ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि एक हजार लिहाफ आबादी को देखते हुए कम है। इनकी संख्या बढ़ाकर दुगुनी की जानी चाहिए। पालिका के सफाई कर्मियों को सर्दी और गरम वर्दी देने के प्रस्ताव में सदस्यों ने कहा कि वर्दी सफाई कर्मियों के काम को देखकर दी जानी चाहिए। बैठक में बड़ी मंडी में अशोक की लाट के सौंदर्यीकरण कराने के लिए जब प्रस्ताव रखा गया तो अधिकांश सदस्यों ने यह हस्तक्षेप करते हुए स्थगित करा दिया। पहले अशोक की लाट के पास व्यापारियों द्वारा हो रहे अतिक्रमण को साफ कराया जाएगा। इसके बाद सुंदरीकरण होगा। सदस्यों ने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने को पालिका को दो सफाई जोन के स्थान पर पांच जोन में बांटने का प्रस्ताव रखा, जिसे सहमति प्रदान की गई। बैठक में सभी सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने की। संचालन ईओ सुरेंद्र कुमार यादव ने किया।