{"_id":"5a3ea21b4f1c1b156b8be064","slug":"131514054171-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद बार एसोसिएशन नजीबाबाद का चुनाव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद बार एसोसिएशन नजीबाबाद का चुनाव संपन्न
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । नजीबाबाद बार एसोसिएशन नजीबाबाद के लिए धमेंद्र यादव अध्यक्ष और देवेंद्र कुमार सचिव निर्वाचित हुए। अन्य सभी पदाधिकारी पूर्व में निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
नजीबाबाद बार एसोसिएशन नजीबाबाद का वार्षिक चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त विजय शर्मा, चुनाव आयुक्त अशोक तोमर, जमना प्रसाद, खलील अहमद, रोहिताश्व सिंह, राघव प्रताप और नईम की देखरेख में संपन्न हुुआ। शनिवार को पूजा बार हॉल में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के त्रिकोणात्मक मुकाबला हुआ। धमेंद्र यादव 195 मत के साथ अध्यक्ष चुने गए। वसीम अहमद को 116 मत मिले जबकि तीसरे प्रत्याशी सुखवीर सिंह मात्र पांच मत प्राप्त कर सके। सचिव पद पर सीधे मुकाबले में देवेंद्र कुमार 62 मतों से विजयी रहे। देवेंद्र को 188 मत और जयदीप कुमार को 126 मत मिले। दो मत निरस्त हुए। नजीबाबाद बार एसोसिएशन नजीबाबाद के अन्य पदों के साथ वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सभी पदाधिकारी नाम वापसी के बाद निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे।