{"_id":"5a2c23b54f1c1b60678c04b9","slug":"131512842165-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत, कई घायल
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर । मुरादाबाद मार्ग पर गांव मोहड़ा के सामने रोडवेज और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
पुलिस ने बताया कि नगीना के विश्नोई सराय निवासी 18 वर्षीय दानिश अपने साथ सलाउद्दीन के साथ बाइक से स्योहारा की ओर जा रहा था कि मोहड़ा के सामने तेज गति से आ रही बस से बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे दानिश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और सलाउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को सीएचसी स्थित शवगृह पर रख दिया, जबकि घायल सलाहउद्दीन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
उधर, हाईवे 74 पर अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से ट्रैक्टर में सवार सात लोग घायल हो गए। इनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। गांव शहजादपुर निवासी निवासी नितिन, मयूर ने बताया कि उनके गांव में 10 दिसंबर को एक बारात आनी है। धामपुर से वह टैंट का सामान लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से शहजादपुर जा रहे थे। राजपूताना के सामने उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर में सवार सुरेंद्र और विशंभर गंभीर रूप से घायल हो गए। विकास, बॉबी, मनोज, नरपाल व नितिन घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई, जबकि सुरेंद्र और विशंभर को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बिजनौर भेजा गया है।