{"_id":"5a283a6d4f1c1ba7678bff48","slug":"131512585837-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप की आदर्शनगर में हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप की आदर्शनगर में हुई बैठक
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदुओं के स्वाभिमान का प्रतीक राम मंदिर निर्माण का स्वप्न वर्ष 2018 तक पूरा हो जाएगा।
आदर्शनगर शिव मंदिर धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य वक्ता प्रांतीय गौरक्षा प्रमुख प्रदीप चौधरी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हिंदू समाज के स्वाभिमान और धर्म से जुड़ा मुद्दा है। विहिप ने राम मंदिर निर्माण के लिए अनेक लड़ाइयां लड़ीं। उन्होंने दावा किया कि हिंदुओं के स्वाभिमान का प्रतीक राम मंदिर निर्माण कराने का स्वप्न वर्ष 2018 तक पूरा कराना एक मात्र लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राम मंदिर निर्माण के लिए जन जागृति में सहभागी बनने की सलाह दी। सुधीर कुमार के संचालन में आयोजित बैठक में विहिप के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने अयोध्या पर सुनवाई प्रकरण में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल द्वारा सुनवाई लोकसभा चुनाव तक टालने की मांग को दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीति से प्रेरित बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जन भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है। राम मंदिर निर्माण विहिप और हिंदू संगठनों का स्वप्न है यह स्वप्न जल्द ही पूरा होगा। बैठक में विहिप के नगर अध्यक्ष मलखान सिंह, सह नगर संयोजक राहुल चौधरी, वरुण कुमार और एकल विद्यालय टीम के सदस्य शामिल हुए।