{"_id":"5a2056684f1c1b74698bf10d","slug":"131512068712-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपरिवार ने गुरुद्वारे को जमीन दान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपरिवार ने गुरुद्वारे को जमीन दान दी
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारे को जमीन दान की
राजा का ताजपुर। ताजपुर रियासत की ओर से गुरुद्वारे का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए 100 गज जमीन दान दी गई है। बृहस्पतिवार को राजपरिवार के राजा इंद्रजीत सिंह ने दान दी गई जमीन पर ईंटें रखकर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। राजा इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनके परदादा राजा दिग्विजय सिंह ने जमीन दान देकर उक्त गुरुद्वारे का निर्माण कराया था। राज परिवार द्वारा गुरुद्वारे के लिए जमीन दान दिए जाने से सिख संगत में खुशी का माहौल है। सिख संगत ने राजा इंद्रजीत सिंह के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया। शिलान्यास के अवसर पर सतनाम सिंह, कमलजीत सिंह नूर, नानक गोबिंद सिंह, अमरजीत सिंह, सतवीर सिंह, गुरुदयाल सिंह, ज्ञानी जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।