{"_id":"5a19b83c4f1c1b156b8b83e4","slug":"131511635004-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहक्लेश के कारण युवती ने कुदकशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहक्लेश के कारण युवती ने कुदकशी की
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
बढ़ापुर/बिजनौर । एक युवती ने गृह क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खाकर खुदकशी कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बढ़ापुर के गांव बांसोवाला निवासी भूरे की पुत्री ज्योति 22वर्ष ने गृह क्लेश के चलते शुक्रवार की रात जहरीले पदार्थ को सेवन कर लिया। परिजनों ने आनन-फानन में युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामवासियों के अनुसार भूरे के घर में कई दिनों से गृह क्लेश हो रही थी। परिजनों का कहना है कि युवती बचपन से ही बीमार रही थी। मानसिक तनाव के चलते उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुदकशी की है।