{"_id":"59f387414f1c1b6f548b9794","slug":"131509132097-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कंप्यूटर शिक्षा पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कंप्यूटर शिक्षा पर फोकस
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों को चिह्नित कर कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएंगे। नौ स्कूलों के बाद अब बीस स्कूलों में कंप्यूटर भेजे जाएंगे।
अक्तूबर के पहले सप्ताह में जिले के नौ उच्च प्राथमिक स्कूलों में कंप्यूटर भेजे गए हैं। शासन ने परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा हैं। सौ से अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में कंप्यूटर उपलब्ध कराने की योजना है। शासन से बेसिक शिक्षा विभाग को 20 कंप्यूटर और प्राप्त हुए हैं। ये कंप्यूटर जिन स्कूलों में भेजे जाएंगे उनमें विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल के उच्च प्राथमिक विद्यालय धर्मनगरी, झलरा व दयालवाला, ब्लॉक नहटौर का उच्च प्राथमिक विद्यालय बल्ला शेरपुर, धामपुर का शाहलीपुर नीचल, स्योहारा का सहसपुर, नूरपुर का गोवली, जलीलपुर का स्याऊ, नजीबाबाद का उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर आंवला, लुकादडी, कोतवाली देहात का कस्बा कोटरा, सैदपुरी, सहसपुर, काला खेड़ी, माहेश्वरी जट, किरतपुर का सराय इम्मा, भनेड़ा, हल्दौर का उच्च प्राथमिक विद्यालय अम्हेड़ा, अफजलगढ़ का सुआवाला और उच्च प्राथमिक विद्यालय आसफाबाद चमन शामिल हैं। जिला समन्वयक सलीम अख्तर बेग ने बताया कि शासन के निर्देश पर इन स्कूलों में जल्द ही कंप्यूटर भेज दिए जाएंगे। कंप्यूटर स्कूलों में होने से बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा से जोड़ा जा सकेगा। उधर, बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि इससे पहले नौ स्कूलों को कंप्यूटर उपलब्ध करा दिए गए है।