{"_id":"59b041c24f1c1bfd7f8b479a","slug":"131504723394-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडावली में खेला गया जिलास्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडावली में खेला गया जिलास्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली (बिजनौर)। मंडावली क्षेत्र में खेले गए जिलास्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट में हरिद्वार चैंपियन बना। गांव लाहकखुर्द में जिलास्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रधान मोहम्मद हामिद एवं जिला पंचायत सदस्य सरदार बुद्घ सिंह ने किया। टूर्नामेंट का पहला मैच लाहककला और मंडावली के बीच हुआ। लाहककला ने मंडावली को पराजित किया। हरिद्वार ने मुस्सेपुर को हराया। लीग मैचों के बाद हरिद्वार और चुखेड़ी की टीमें फाइनल में पहुंचीं। फाइनल में चुखेड़ी को हराकर हरिद्वार की टीम चैंपियन बनी। वॉलीबाल कमेटी के यशपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, गुलशन, राहुल ने विजेता टीम को सम्मानित किया। टूर्नामेंट में नजीबाबाद, भागूवाला आदि क्षेत्रों की टीमों ने प्रतिभाग किया। मैच रेफरी विकुल रहे।
वॉलीबाल टीमें रवाना
नजीबाबाद। गुरुकुल इंटरनेशनल एकेडमी के अध्यक्ष दिनेश अलावादी, प्रधानाचार्य दीपक त्यागी ने बताया कि स्कूल की तीन टीमें मेरठ में आयोजित होने वाली आईएससी/आईसीएसई वॉलीबाल प्रतियोगिता में भागेदारी के लिए रवाना हुई है। खेल शिक्षक विकास कुमार और अर्चना गोसाई ने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सफलता की कामना की है।