{"_id":"59ac477f4f1c1b6a6a8b47c2","slug":"131504462719-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश में मकान की दीवार गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश में मकान की दीवार गिरी
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़। गांव गढ़वावाला में तेज बारिश से एक मकान की दीवार गिर गई। मकान में सो रहे परिवार से दूसरी तरफ दीवार गिरने से हड़कंप मच गया। परिवार ने दीवार गिरने की आवाज सुनकर इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई।
गांव के शकील अहमद ने बताया कि वह शुक्रवार की रात अपने परिवार के साथ बरामदे में सो रहा था। पत्नी जैबुलनिशां बच्चों के साथ सो रही थी। शकील की चारपाई दीवार की बगल में पड़ी थी। बारिश झमाझम पड़ रही थी। इसी बीच बरामदे की एक दीवार बाहर की तरफ गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार में अफरातफरी मच गई। उसने आननफानन में बच्चों को बाहर कर, बरामदे में बंध पशुुओं को बाहर निकाला। तब जाकर पूरे परिवार की जान बची। उसने लेंटर को बल्ली लगाकर रोका। पीड़ित ने राजस्व विभाग से नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।