फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्मार्ट खेती कर आमदनी दोगुनी करें किसान:डीएम

स्मार्ट खेती कर आमदनी दोगुनी करें किसान:डीएम

Mon, 28 Aug 2017 10:53 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट खेती कर आमदनी दोगुनी करें किसान:डीएम
स्मार्ट खेती कर आमदनी दोगुनी करें किसान : डीएम
विज्ञापन


बिजनौर।
उद्यान विभाग द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन एवं गोष्ठी में डीएम जगतराज ने किसानों से स्मार्ट खेती कर आमदनी बढ़ाने का आह्वान किया। डीएम ने कहा कि अगर खेती में पेस्टीसाइट का प्रयोग कम कर जैविक खाद का प्रयोग करें तो खेती की उर्वरा क्षमता भी बनी रहेगी और खर्च भी कम होगा।

एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि साल 2022 तक किसानों आय दोगुनी करने पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने किसानों से मृदा परीक्षण कराने, खेती के साथ सहायक व्यवसाय जैसे दुग्ध उत्पादन आदि करने को कहा। भाजपा विधायक सुचि चौधरी ने किसानों से आधुनिक तरीकों से खेती करने व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डा.डीपी सिंह ने किसानों से जैविक खाद का प्रयोग करने को कहा तथा औषधिय खेती के बारे में बताया। जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने पशुओं की नस्ल में सुधार करने, आत्मा परियोजना उपनिदेशक योगेंद्रपाल सिंह योगी ने मृदा परीक्षण करने के तरीकों के बारे में बताया। जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह ने ट्रैंच विधि से गन्ने के साथ सहफसली खेती कर आमदनी बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों अखिलेश चौधरी, मुकेश कुमार, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, शकील अहमद, हिमांशु त्यागी, हिमांशु मलिक, अनीता शर्मा, नीरू रानी, लतिका, संजू को शॉल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। डीएम व विधायक ने अधिकारियों व किसानों के साथ सम्मेलन में लगे सहफसली खेती, उर्वरकों आदि के स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उद्यान निरीक्षक नरपाल मलिक ने किया। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी आरके श्रीवास्तव, उपकृषि निदेशक जेपी चौधरी, जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र, भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड़, डॉ. विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed