फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बोर्ड की पहली बैठक वाले दिन होगा कार्यकाल समाप्त

बोर्ड की पहली बैठक वाले दिन होगा कार्यकाल समाप्त

Sun, 23 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड की पहली बैठक वाले दिन होगा कार्यकाल समाप्त
स्थानीय निकाय : बोर्ड की पहली बैठक वाले दिन कार्यकाल होगा समाप्त
विज्ञापन

बिजनौर।
नगर पालिका व पंचायतों में बोर्ड की पांच साल पहले हुई पहली बैठक के दिन को बोर्ड के कार्यकाल का आखिरी दिन माना जाएगा। इसके बाद पालिका व पंचायतों में ईओ कार्यों का संचालन करेंगे।
बिजनौर नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक चार अगस्त, हल्दौर की 23 जुलाई, धामपुर की 25 जुलाई, शेरकोट की एक अगस्त, स्योहारा की तीन अगस्त, अफजलगढ़ की 17 जुलाई, नहटौर की 14 अगस्त, नगीना की 13 अगस्त, नजीबाबाद की चार अगस्त, किरतपुर की छह अगस्त, चांदपुर की 28 जुलाई, नूरपुर की 18 अगस्त, नगर पंचायत झालू की आठ अगस्त, मंडावर की 23 जुलाई, साहनपुर की 19 जुलाई, जलालाबाद की 20 जुलाई, बढ़ापुर की 28 जुलाई व सहसपुर की 27 जुलाई 2012 को हुई थी।
विज्ञापन

पांच साल पहले बोर्ड की पहली बैठक वाली तारीख को ही कुछ पालिकाओं व पंचायतों के निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल खत्म हो गया है और कुछ का होगा। बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने पर इन स्थानीय निकायों के कार्य संचालन का दायित्व नगर आयुक्त और ईओ पर होगा। फिलहाल निकायों के खातों का संचालन ईओ और अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से होता है। बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने पर ईओ और लेखा संवर्ग के वरिष्ठतम अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से इनका संचालन होगा। इन दोनों द्वारा धनराशि का आहरण चेक के द्वारा ही किया जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed