{"_id":"5951575e4f1c1b805b8b4757","slug":"131498503006-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली नही आने पर गुस्साएं लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली नही आने पर गुस्साएं लोगों ने लगाया जाम
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। ईद पर बिजली नहीं आने गुस्साए लोगों ने बुखारा चुंगी पर जाम लगा दिया। लोगों ने जमकर विद्युत अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। विद्युत अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने करीब तीन घंटे के बाद जाम खोला।
मोहल्ला बुखारा में ट्रांसफार्मर फूंकने के कारण करीब 12 घंटे से बिजली नहीं आने से गुस्साए लोगों ने रविवार की रात बुखार चुंगी पर जाम लगा दिया। मोहल्लेवासियों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोहल्लेवासियों का आरोप था कि ईद के त्योहार का मौका है उनके मोहल्ले में ट्रांसफार्मर फूंका हुआ है। अधिकारियों से 12 घंटे में कई बार शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, बल्कि अधिकारियों ने कह दिया कि अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर आओ और ट्रांसफार्मर ले जाओ। जाम के दौरार पुलिस और विद्युत अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मोहल्लेवासियों ने विद्युत अधिकारियों के सोमवार की सुबह ट्रांसफार्मर बदलने के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद जाम खोला। सोमवार की सुबह निगम अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर बदलवाया। जाम लगाने वालों में ताविश, सहरोज, नजाकत अली, फरीद अहमद, आदि मौजूद रहे।