{"_id":"5938470d4f1c1b9a3c8b45fe","slug":"131496860429-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतनमान नही मिलने पर आमरण अनशन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतनमान नही मिलने पर आमरण अनशन की चेतावनी
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
ऊंचा वेतनमान न मिला तो अनशन
बिजनौर (ब्यूरो)। लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त वर्क एजेंट विजयपाल मलिक ने अधिशासी अभियंता को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनका वर्ष 1986 से 2010 तक का बढ़ा हुआ वेतनमान रुका हुआ है। उन्होंने सेवानिवृत्त होने से पहले वर्ष 2010 में उच्च न्यायालय में रिट डाली थी। उच्च न्यायालय ने 23 अगस्त 2010 को लोनिवि को उच्च वेतनमान देने के निर्देश दिए थे, लेकिन सात साल बाद भी विभाग ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि उच्च वेतनमान जल्द नहीं मिला तो वह 19 जून को विभाग के कार्यालय में आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।