{"_id":"58bef58d4f1c1bd71adc59b2","slug":"13-foods-for-samples","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने होली पर्व पर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए शहर में छापामार अभियान चलाया। खाद्य विभाग ने शहर की अलग-अलग दुकानों से दूध, दही, देशी घी, पनीर, बर्फी, बेसन व कुट्टू के आटे का नमूना लिया। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
मंगलवार दोपहर अभिहित अधिकारी बिनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। विभाग की टीम ने सिविल लाइन स्थित सत्यकीर्ति डेरी से पनीर, दही, घी व दूध तथा खन्ना डेरी से पनीर, दूध तथा श्रीराम ट्रेडर्स से बेसन, कुट्टू का आटा तथा नीलकमल रोड स्थित नामदेव स्वीट्स से गुंजिया, बेसन के लड्डू तथा नजीबाबाद रोड स्थित वंशी स्वीटस से पनीर, बर्फी व बालूशाही के नमूने लिए। विभाग की इस कार्रवाई से शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
अभिहित अधिकारी ने बताया कि किसी भी व्यापारी को खाद्य सामग्री में मिलावट नहीं करने दी जाएगी। पकड़े जाने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल मेें लाई जाएगी। टीम में उनके साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह व अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।