फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   13 corona positive cases including six women found

छह महिला सहित 13 कोरोना पॉजिटिव केस मिले

Mon, 03 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
13 corona positive cases including six women found
नींदडू में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की गली की गई सील। - फोटो : BIJNOR
छह महिला सहित 13 कोरोना पॉजिटिव केस मिले
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में छह महिलाओं सहित 13 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनके साथ में 489 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव भी आई। नए मरीजों में बिजनौर नगर के 12 और एक रेहड़ का रहने वाला है। इन मरीजों को मिलाकर अब तक मिले कुल कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 751 हो गई है। इनमें से 598 लोगों ने कोरोना को हराया है, जबकि नौ लोगों ने जान गंवाई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन केस 144 रह गए हैं। नए मरीजों में दो वृद्घ भी शामिल हैं।

जनपद में रोजाना कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि रविवार को बिजनौर के मोहल्ला भरत विहार कॉलोनी निवासी 30 साल का युवक, 49 वर्षीय व्यक्ति, 14, 16, 17 साल की किशोरी, 24 वर्षीय युवक, 40 साल की महिला, 22 वर्षीय किशोरी, 78 साल की वृद्घा, दस वर्षीय बालक, बिजनौर के ही मोहल्ला नया मछली बाजार निवासी 18 साल की युवती, मोहल्ला नई बस्ती बी-14 निवासी 69 वर्षीय वृद्घ और गांव रेहड़ के 52 साल के व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके साथ में 489 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed