फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   125 employees could not go home due to non-relievers in Bijnor mill

जिनौर मिल में रिलीवर न आने से 125 कर्मचारी नहीं जा सके घर

Mon, 23 Mar 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
125 employees could not go home due to non-relievers in Bijnor mill
बिजनौर मिल में रिलीवर नहीं आने से 125 कर्मचारी नहीं जा सके घर
विज्ञापन

बिजनौर। जनता कर्फ्यू का पालन करते हुए कई कर्मचारी चीनी मिलों में ड्यूटी पर नहीं जा सके। उनकी जगह ड्यूटी कर रहे कर्मचारी घर नहीं जा सके। कर्मचारियों की रुकने और खाने की व्यवस्था चीनी मिलों में ही की गई है। बिजनौर चीनी मिल में भी ऐसे करीब 125 कर्मचारी हैं।
जिले में नौ चीनी मिल हैं। चीनी मिलों में कार्य दो शिफ्टों में होता है। एक शिफ्ट सुबह और दूूसरी रात को शुरू होती है। शिफ्ट में कार्य करने वाले कर्मचारी अपने रिलीवर के आने के बाद ही घरों को जाते हैं। जनता कर्फ्यू होने की वजह से रविवार को कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं जा सके। कुछ अपनी मर्जी से नहीं गए तो कुछ को परिजनों ने नहीं जाने दिया। ऐसे में शिफ्ट से छूटने के बाद भी कर्मचारियों को मिल में ही रुकना पड़ा। हालांकि मिलों में सुबह सात से आठ बजे तक ही गन्ना खत्म हो चुका है और सभी मिलें बंद हैं। लेकिन फिर भी इन कर्मचारियों को मिल में ही रुकना पड़ेगा। बिजनौर चीनी मिल में ही करीब 125 कर्मचारी ड्यूटी खत्म होने के बाद भी रुकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बिजनौर चीनी मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के बगैर काम मुश्किल हैं। जो कर्मचारी मिल में रुके हैं, उनकी सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ऐसे कर्मचारियों के लिए खाने आदि की व्यवस्था कर दी गई है। किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed