{"_id":"5cc0aafbbdec2214323f5b03","slug":"121556130555-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विलंब से किए गन्ने भुगतान का ब्याज दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विलंब से किए गन्ने भुगतान का ब्याज दिलाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विलंब से किए गन्ने भुगतान का ब्याज दिलाने की मांग
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की मासिक पंचायत में कोर्ट के आदेश के अनुसार किसानों के देर से किए गए गन्ना भुगतान पर ब्याज देने की मांग की गई। ब्याज न देने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
गन्ना समिति कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी किसानों को विलंब से किए गए गन्ना भुगतान पर ब्याज नहीं दिया जा रहा है। जिससे किसानों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि किसानों के गन्ना भुगतान के लिए अब आर पार की लड़ाई की जाएगी। किसानों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ को सौंपा। ज्ञापन में गन्ना भुगतान 14 दिन के अंदर दिलाने, कोर्ट के आदेश के अनुसार ब्याज दिलाने, किसानों का शत प्रतिशत कर्ज माफ करने व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, 60 साल से अधिक आयु के किसानों को आठ हजार रुपये मासिक पेंशन देने, गेहूं खरीद क्रय केंद्रों पर किसानों को परेशान न किए जाने की मांग की गई। इस दौरान वेदप्रकाश, सुखवीर सिंह, ओमपाल सिंह, उपेंद्र राठी, बिजेंद्र सिंह, ठाकर सिंह, राकेश कुमार, तेजपाल सिंह, अमित जंघाला, बिरेन्द्र पाल, भीम सिंह, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।