{"_id":"5c7ec699bdec2214666d66f4","slug":"121551812249-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण में लापरवाही उच्चाधिकारियों से की शिकायत, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण में लापरवाही उच्चाधिकारियों से की शिकायत, जांच के आदेश
Wed, 06 Mar 2019 12:27 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
नाला निर्माण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर में नगर पंचायत द्वारा निर्माण कराए जा रहे सड़क के किनारे के नाले और कस्बे में धर्मशाला निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री न लगने के आरोप लग रहे हैं। सहसपुर नगर पंचायत में स्टेट हाइवे के किनारे इंटर कॉलेज के पास नालों का निर्माण कराया जा रहा है।
आरोप है कि ठेकेदार द्वारा अव्वल की जगह सोयम ईंटें लगाई जा रही हैं। निर्माण में उचित अनुपात में सीमेंट रेत भी नहीं लगाया जा रहा। इसके अतिरिक्त तल पर भी उचित सामग्री नहीं लगाई गई है। वार्ड संख्या तीन में निर्माण की जा रही धर्मशाला में भी ईंट और सामग्री मानक के अनुरूप नहीं है।
भाजपा के नगर अध्यक्ष फराज अहमद ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। अधिशासी अधिकारी गार्गी ने बताया कि शिकायत के निस्तारण के लिए अवर अभियंता राजेश को जांच के आदेश दिए गए हैं। मंगलवार को रिपोर्ट प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।