{"_id":"5c76db98bdec221181374959","slug":"121551293336-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना भुगतान को लेकर तहसील पर चल रहा धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना भुगतान को लेकर तहसील पर चल रहा धरना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू का तहसील पर धरना 57वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को सत्यदेव सिंह की अध्यक्षता व नौबहार सिंह के संचालन में चले धरने में वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन की बैठक में मिल का काई अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे किसानों में भारी है। जिला प्रशासन ने 28 फरवरी की शाम तीन बजे का वायदा किया है। यदि प्रशासन का 28 फरवरी का वादा भी झूठा साबित हुआ तो भाकियू उग्र आंदोलन करेगा। धरने पर राजपाल सिंह, चरन सिंह, सुरेश, अशोक कुमार, शीशपाल सिंह, रामस्वरुप सिंह, विजय सिंह, लुधियान सिंह, राकेश प्रधान, विजेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, दलेल सिंह, गजेंद्र सिंह, खुशपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, नैन सिंह, ऋषिपाल सिंह, पीतम सिंह, अजयपाल सिंह, डा. गजब सिंह, ओमपाल सिंह, महेंद्र सिंह, मुखिया रामफल सिंह, कैलाश सिंह, राजीव देवरा, शफीकुद्दीन, रामलाल सिंह आदि मौजूद रहे।
कालू टिकैत की भूखहड़ताल जारी
बिजनौर। बकाया गन्ना भुगतान और जन समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय जनहित सुधार समिति के संरक्षक रवेंद्र त्यागी उर्फ कालू टिकैत व गांव मीरापुर निवासी किसान रामस्वरुप सिंह की तहसील पर भूूखहड़ताल बुधवार को भी जारी रही। कालू टिकैत ने गन्ने का पूर्ण भुगतान तुरंत करने, स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, हाईकोर्ट की ब्रांच बिजनौर में खोलने, क्षतिग्रस्त स्याऊ चांदपुर बजरिया रोड तुरंत बनवाने, चौराहों के पास से शराब की हट्टियां बंद करने, पूर्ण कर्जा माफ करने, गुजरात हरियाणा की तरह बिजली फ्री करने आदि करने की मांग की है।