{"_id":"5c69af1bbdec224a611c1bac","slug":"121550429979-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआरएस का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआरएस का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
विज्ञापन
एलआरएस का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
नगीना। रायपुर सादात स्थित एलआरएस इंटरनेशनल एकेडमी का प्रथम वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
रविवार को विद्यालय के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि एलआरएस ग्रुप ऑफ एजूकेशन की संस्थापक कमला देवी अग्रवाल ने लाला राधेश्याम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों के प्रेयर डांस से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। वंशिका, रोहित के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में यूकेजी के बच्चों ने इंग्लिश डांस, एंजिल डांस प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। पंजाबी नृत्य को खूब पसंद किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देशभक्ति पर आधारित गीत और नृत्य हुआ। ग्रुप निदेशक संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य अंजू अग्रवाल ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में विपुल, श्रद्धा ने प्रथम, प्रिंस, महक ने द्वितीय, कशिश विश्नोई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में इकरा अंसारी ने प्रथम, ललित, महक ने द्वितीय, लवकुश, फैज नूर ने तृतीय स्थान किया। कला प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को निदेशक संजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्य अंजू अग्रवाल ने स्कूल बैग प्रदान किए। कार्यक्रम में निर्णय चटर्जी, शेख जमशेद, कुंवर गौरव, ज्ञानी सिंह, फुरकान, सलीम, मोहम्मद सरफराज आदि रहे।