{"_id":"5c0d6c7fbdec2241913029ae","slug":"121544383615-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल स्तर पर चैंपियन बनें जिले के प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल स्तर पर चैंपियन बनें जिले के प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राएं
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बेसिक शिक्षा परिषद की मंडलीय क्रीडा शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अमरोहा के छात्रों ने परचम लहराया। प्राथमिक स्तर की चैंपियनशिप हासिल की। ओवर ऑल प्राथमिक और जूनियर स्तर में उप विजेता बनने का रिकॉर्ड बनाया। अब विजेता छात्र छात्राएं राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
चंदौसी में तीन दिवसीय मंडलीय खेलों में लक्ष्मी ने 50 मीटर दौड़ में गोल्ड, 100 और 200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। मिंटू ने 50 मीटर में गोल्ड, निशा ने 100 मीटर में गोल्ड और 200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
सुनील ने 400 मीटर में गोल्ड जीता। ऊंची कूद में कोमल रावल ने गोल्ड, बाबिल ने गोल्ड, गोला व चक्का फेंक में रूबी ने सिल्वर, मोहिन ने सिल्वर मेडल हासिल किया। बैडमिंटन में कपिल व हृदयराज ने एकल व डबल प्रतियोगिता में गोल्ड पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
25 किलोग्राम बालक कुश्ती प्रतियोगिता में सोनू और जसवीर ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। कबड्डी के प्राथमिक और जूनियर स्तर बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय पपसरा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय पपसरा विजेता बना।
कबड्डी बालिका में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नन्हेड़ा अल्यारपुर ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर बालक और बालिका दोनों वर्गों की खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय तिगरी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
जूनियर बालक खो खो प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुंगावली ने सिल्वर, योगा प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय करनपुर माफी के बच्चों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जिमनास्टिक प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाजरपुर खुर्द ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
छात्रों की उपलब्धि पर व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार, पुरुजीत सिंह, राजदीप सिरोही, जोगिंदर सिंह, राघवेंद्र सिंह, सुमित यादव, वैभव गुप्ता, सोनू पवार, कंचन सिंह, विकास चौधरी, वीरेंद्र सिंह, धर्मेश कुमार, सुनील भाटी आदि ने हर्ष जताया है।